सहजनवा: गीडा में पीएसी वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता
गीडा थाना क्षेत्र में पीएसी वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार शाम नौसड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी गांव के सामने हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई थी। दुर्घटना के बाद परिजनों ने आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई हुई।