बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के तेंदुनी गांव में दर्दनाक हादसा, पानी भरी टंकी में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत
बिक्रमगंज के तेंदुनी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के पास खेलते खेलते करीब पांच वर्षों से अधूरी पड़ी शौचालय की पानी से भरी टंकी में गिर गए। दोनों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार,बच्चे घर के आसपास खेल रहे थे। परिजन जुमे की नमाज से लौटे तो हादसे की जानकारी मिली।