एत्मादपुर: इंस्टाग्राम गैंग में बेटे को फंसाने के मामले में पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए, भूख हड़ताल की चेतावनी दी
Etmadpur, Agra | Apr 6, 2026 आगरा में थाना ट्रांस यमुना के 1 पिता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग ने उसके बेटे को साजिश के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे गंभीर मुकदमे में फंसा दिया। पिता का कहना है कि लड़की पहले भी खुद को नाबालिग बताकर केस कर चुकी है, जबकि मेडिकल में बालिग निकली थी। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने न्याय न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।