खगड़िया: खगड़िया में घरेलू विवाद में पति ने कुदाल से पत्नी की हत्या की
खगड़िया के अलौली स्थित गोरियामी पंचायत में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी को कुदाल से मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।