चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के पालना गृह में मिला डेढ़ महीने का मासूम, पीकू वार्ड में किया गया भर्ती
Churu, Churu | Aug 10, 2025 चूरू में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर स्थित पालना गृह में किसी ने एक मासूम नवजात को छोड़ दिया। करीब 4 किलो वजन का यह बच्चा लगभग डेढ़ महीने का बताया जा रहा है। रात करीब 1:30 बजे पालना गृह के सेंसर अलार्म की आवाज पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुँचा, तो पालना में यह मासूम रोता हुआ मिला।