शाजापुर: 2 माह की बकाया सैलरी में से एक माह की सैलरी मिलने पर काम पर लौटे नगर पालिका कचरा संग्रहण वाहन चालक
2 महीने का बकाया वेतन नहीं मिलने से नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन चालक हड़ताल पर चले गए थे ,जिसके चलते नगर की कचरा संग्रहण व्यवस्था ध्वस्तु हो गई थी ।इस पर बुधवार को नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना ने ठेकेदार को बुलाकर वाहन चालकों को एक महीने का वेतन दिलवाया और बकाया वेतन का 8 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया तब जाकर नगर से कचरा संग्रहण शुरू हुआ।