शाजापुर: गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में टीबी मुक्त होने पर 78 ग्राम पंचायतों को दिए गए प्रमाण-पत्र
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की 78 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त हुई हैं। जिस पर जिला मुख्यालय शाजापुर के गांधी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर ऋजु बाफना ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर आदि मौजूद रहे।