ग्राम सुरई में केन-बेतवा प्रभावितों को योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित
पेंशन के 4 आवेदन मौके पर स्वीकृत, 31 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की गई
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम सुरई में मंगलवार को पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित शिविर में जमीन पर बैठकर तहसीलदार अभिनव शर्मा सहित अन्य अधिकारियो ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं समयसीमा वाले प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर में आयुष विभाग द्वारा 21 तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए प्राप्त 4 आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गई। बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं लाड़ली बहना योजना के 19 तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 1 आवेदन निराकृत करने की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा राशन पर्ची के लिए 4, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 2 तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए 1 आवेदन प्राप्त किया एवं शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।
इन ग्रामों में लगेंगे आगामी शिविर
प्रभावित के लिए आगामी शिविर 27 अगस्त 2026 को रायचौर में, 1 सितम्बर को डोंगरिया में, 2 सितंबर को वसुधा में, 3 को घुघरी में, 7 को भोरखुवां में, 8 को पाठापुर में, 9 को खरयानी में एवं 10 सितम्बर को ग्राम कुपी में विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना