चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मिले और सत्र के पहले दिन हुए मिसबिहेव के विरोध में ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद हुड्डा ने कहा कि गवर्नर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हाईकोर्ट चौक से विधानसभा तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान विधानसभा गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों और कुछ कांग्रेस विधायकों के बीच गहमागहमी भी हुई।
Sirsa, Sirsa | Aug 31, 2026