सिरसा में पटवारी-कानूनगो का धरना समाप्त:सरकार से वार्ता में बनी सहमति
सिरसा।
सिरसा में नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस में खामियों को लेकर पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना सोमवार शाम को समाप्त हो गया। सरकार और प्रशासन की ओर से गठित कमेटी ने पोर्टल की खामियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी थी। जिसके बाद एसोसिएशन पदाधिकारियों की सरकार के साथ दिनभर वार्ता चली। जिला प्रधान दलबीर बिशू ने बताया कि सरकार ने उनकी दोनों मांगें मान ली है। पहली मांग में, डीएसीएस सैटेलाइट से की जाएगी, पटवारियों को नहीं करनी पड़ेगी। दूसरी मांग में, पोर्टल में जो खामियां है, उनके लिए चार पटवारी प्रदेशभर से हेडक्वार्टर पर रहेंगे। वहीं पर रहकर पोर्टल की खामियों को दुरुस्त करवाएंगे। सोमवार सुबह भी सरकार के साथ बैठक हुई थी, लेकिन उसमें सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण शाम 3 बजे दोबारा वार्ता हुई। इस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बैठक कर धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन की ओर से सिरसा लघु सचिवालय गेट के पास पार्क में 20 अगस्त से सांकेतिक धरना समाप्त हो गया है।
ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें
#SirsaToday
#sirsanews
#EveningNews
#SawanRainSirsa
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana
#ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Aug 31, 2026