धनौरा: गजरौला के गांव नगला माफी में SRS इंटरनेशनल स्कूल बस पर हुई फायरिंग, सभी स्कूल प्रबंधकों ने SHO को ज्ञापन दिया
गजरौला में दो दिन पूर्व स्कूल बस पर हुई फायरिंग की घटना के बाद गजरौला के तमाम स्कूल संचालकों में रोष है। इसी कड़ी में आज तमाम स्कूलों के संचालक गजरौला थाने पहुंचे और रविवार 2:00 थाना प्रभारी से वार्ता की। साथ ही मांग उठाई कि इस घटना से अन्य स्कूल संचालकों में रोष है। स्कूल बस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग उठाई।