धनौरा: मंडी धनौरा थाने में आतिशबाजी के दुकानदारों ने लाइसेंस बनवाने को लेकर किया हंगामा
शनिवार को 5:40 पर कुछ दुकानदार अपने लाइसेंस को थाने पर जमा करने के लिए पहुंचे। उनका आरोप है कि थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मियों ने उनसे तहबाजारी वसूल रहे ठेकेदारों से एनओसी लाने को कहा। जिस पर दुकानदार बिगड़ गए। सूचना पर यहां नगर पालिका के सभासदभी पहुंच गए। उनका कहना था कि जब भूमि नगर पालिका की है तो ठेकेदार की एनओसी की जरूरत क्या है।