धनौरा: गजरौला शहर में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, युवक ने वीडियो किया वायरल
औद्योगिक नगरी क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों ने अधिकांश अपनी दुकाने सड़क पर रख रखी हैं। जिसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार रात 11:30 पर बाइक सवार युवक ने अधिकांश दुकानदारों के सामने खड़े होकर वीडियो बनाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है और अधिकारियों से इन दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।