धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव ओसीता जगदेवपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिजोरा निवासी मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, मौत की सूचना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आपको बता दे की गांव बिजोरा निवासी पालू पुत्र सुमेरा घर से वह ओसीता जगदेपुर की तरफ गया था, तभी वह शनिवार 11:30 ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।