धनौरा: गजरौला के गांव औसीता जगदेपुर में जमीन के विवाद में युवक को पीटा, घायल होकर थाने पहुंचा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव औसीता जगदेवपुर में जमीन के विवाद में युवक को परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। गांव निवासी प्रकाश पुत्र हुकुम सिंह का कहना है की जमीन के विवाद में उसके चाचा जय सिंह, अजय, अंकुश ने शनिवार दोपहर 2:00 उसे पर जानलेवा हमला बोल दिया।