जखनिया: विवाह विच्छेद के विवाद में चली गोली, करंडा में 2 घायल, आरोपी की तलाश में पुलिस-एसपी सिटी
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बेलसरी गांव में ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद ने उस वक्त गंभीर रूप ले लिया, जब आरोप है कि एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने की है।