अजमेर: कड़ेल स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत, आक्रोशितों ने प्रिंसिपल के मुंह पर पोती कालिख; आरोपी हिरासत में
पुष्कर / अजमेर, कड़ेल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल सुशील कुमार रिणवा द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत दी।
स्कूल की शिक्षिका ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल लंबे समय से स्टाफ को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई है।
पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटा है।
Girwa, Udaipur | Aug 18, 2026