फूलपुुर: अमोरा में पुस्तैनी रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ समाधान दिवस पर हुई शिकायत
सैदाबाद चौकी अंतर्गत आने वाले अमोरा में एक पुस्तैनी जमीन पर किया जा रहा अतिक्रमण मामले को लेकर हुई शिकायत।शनिवार लगभग 05 बजे पीड़ित लालजी ने बताया कि पुस्तैनी रास्ते पर परिवार के ही कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को रोका जा रहा है।मामले को लेकर बस्ती के आधा दर्जन लोगों ने तहसील समाधान दिवस पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।