पालीगंज: चिकसी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल
Paliganj, Patna | Jun 30, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की रात 9:15 के करीब की बताई जा रही है घायल की पहचान किंजर का रहने वाला ज्ञानचंद कुमार बताया गया है।