गुमला: करमटोली में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से ₹1,60,000 की ठगी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Gumla, Gumla | Mar 2, 2025 करमटोली में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से एक लाख 60 हजार रुपये ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रविवार को करमटोली सरहुल नगर निवासी महिलाओं ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किये जाने के मामले में गुमला थाना में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा है कि मेरे अगल-बगल के पांच लोगों से भी युवक ने ठगी की और फरार हो गया।