गुमला: ढोलवीर गांव में ऑटो में चढ़ते समय टाटा मैजिक ने व्यक्ति को टक्कर मारी, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Mar 2, 2025 पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलवीर गांव में ऑटो में चढ़ने के क्रम में ढोल बिर निवासी 45 वर्षीय पंचू गोप को एक टाटा मैजिक वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में व्यक्ति का एक पैर टूट गया। जबकि उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी है। व्यक्ति अपने पत्नी और बेटी के साथ कोयंजारा बरटोली गांव गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।