गुमला: हरी टोली में गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Mar 2, 2025 बसिया थाना क्षेत्र के हरी टोली गांव में गोली लगने से 45 वर्षीय लहरु उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है। इसके बाद परिजन निजी वाहन से घायल को सिसई के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां एक्स-रे व प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में परिजन सच नहीं बता रहे हैं। संभावना है कि व्यक्ति को गोली मारी गई है।