गुमला: बिरकेरा मोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
Gumla, Gumla | Mar 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के बीर केरा मोड़ के समीप कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। सिसई अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा गांव निवासी अनिल साहू के पुत्र 22 वर्षीय शिवम कुमार साहू के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार व एक बाइक को जप्त किया है।