बिधूना में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच
📍 बिधूना, औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में 62 वर्षीय भूरी देवी का शव उनके घर में चारपाई पर बंधा मिलने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूरी देवी घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची उनके घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीण छत के रास्ते घर में दाखिल हुए, जहां महिला का शव मिला।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
🎥 सुनिए, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने क्या जानकारी दी।
📢 पोस्ट को लाइक और शेयर करें तथा औरैया जिले की विश्वसनीय जानकारियों के लिए Dibiyapur The Legend पेज को फॉलो करें।
#Bidhuna #Auraiya #AuraiyaPolice #LocalUpdate #DibiyapurTheLegend