रिबन काटकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने किया लोहखान जलाशय का शुभारंभ
बड़वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लोहखान जलाशय का जलपरी स्व सहायता समूह के द्वारा आज रिबन काटकर शुभारंभ किया गया है। आपको बता दें जलपरी स्व सहायता समूह को मत्स्य विभाग के द्वारा मछली पालन के लिए 10 वर्ष का पट्टा आवंटित किया गया है। इसके बाद समूह की अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा रिबन काटकर मछली पालन का कार्य शुरू किया गया है।