विलायत कला खमतरा तिहारे पर स्थापित हुआ चेक पोस्ट, जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनों की हो रही सघन जांच
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन ने जिले की चारों सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है। जिले में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वहीं बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला खमतरा तिराहे पर चेक पोस्ट स्थापित कर जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक छोटे बड़े वाहनों की पुलिस एवं एसएसटी दल द्वारा सघन जांच की जा रही है।