परसेल मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे के बाद एफआईआर दर्ज कराने पहुंच पीड़ित
बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत कला स्लीमनाबाद मार्ग के परसेल मोड़ के समीप दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।वहीं घटना के बाद परसेल ग्राम निवासी फूलचंद साहू थाने पहुंचकर,पूरे मामले की जानकारी देते हुए एफआईआर की मांग की है। वही पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर,संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर जांच में लिया है।