धनगवा ग्राम मे परिजनों से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द
बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र के धनगवा ग्राम में शादी समारोह पर शामिल होने आए लवकुश सिंह पिता भान सिंह कुलस्ते 9 वर्षीय,अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया था।वहीं परिजनों ने आसपास एवं चारों तरफ तलाश करने के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटे के भीतर खोए हुए बालक को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया है।