बड़वारा क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायत में वृद्ध जनों को किया गया सम्मानित
बड़वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया,कि कटनी कलेक्टर अविप्रसाद के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बड़वारा क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्राम पंचायत के बूथ में वृद्ध जनों का सम्मान कर, उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया है।