गोपीकांदर: कस्तूरबा गांधी विद्यालय, गोपीकांदर में वार्षिकोत्सव आयोजित, छात्राओं ने खेलकूद में दिखाया दम
गोपीकांदर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) भूतनाथ रजवार और जिला जेंडर समन्वयक डोली कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में DEO ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है, जिससे छात्राओं का संपूर्ण व्यक्तित्व निखरता है।