गोपीकांदर: नशे में धुत युवक ने गोपीकांदर सीएचसी परिसर में घुसकर की जमकर तोड़फोड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में शुक्रवार की देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से स्वास्थ्यकर्मी और मरीज दहशत में आ गए। युवक ने न केवल अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।