जमुई: इंस्टाग्राम वाला प्यार बना हाईवोल्टेज ड्रामा, नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची
Jamui, Jamui | May 10, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर शुरू हुई नाबालिग प्रेम कहानी रविवार 3 बजे के करीब चर्चा का विषय बन गई। गिद्धौर की एक नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी के घर पहुंचकर साथ रखने की जिद पर अड़ गई। बताया जाता है कि छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि शादी की बात तय होने के बाद दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया।