टाटीझरिया: टाटीझरिया में श्री वरुणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, महाभंडारा हुआ
टाटीझरिया मुख्यालय स्थित श्री वरुणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाभंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।