Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image

भिवानी के तिलक भवन में कांग्रेस को ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंजा सभागार ओबीसी समाज के राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मिलकर बढऩा होगा आगे : विधायक चंद्रप्रकाश कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया : प्रदीप गुलिया जोगी भिवानी, 28 जून : स्थानीय जैन चौक स्थित तिलक भवन में रविवार को कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन व विधायक चंद्रप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीश जोगी ने की। इस दौरान जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन में भिवानी व आसपास के क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं व ओबीसी समाज के जुझारू साथियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व न्याययोद्धा राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए हमें मिलकर आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन का दायित्व सौंपकर जो सम्मान दिया गया है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश के नेताओं का समस्त ओबीसी वर्ग आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह सम्मान हरियाणा के उन लाखों पिछड़े वर्गों के भाइयों और बहनों का सम्मान है, जिनके हक की आवाज को बुलंद करने का यह अवसर मिला है। विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व ओबीसी समाज का रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक है। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। इसी भांति ओबीसी समाज ने भी कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि एचपीएससी की नीतियों के विरोध में पंचकूला के सेक्टर-5 में शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन और धरना दे रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करके सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि सरकार को अभ्यर्थियों पर अत्याचार करने की अपेक्षा उनकी सभी जायज मांगों को तुरंत मानकर राहत प्रदान करनी चाहिए। इस मौके पर शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सरकार चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए बड़े-बड़े वादे व दावे तो करती है लेकिन सच्चाई यह है कि ओबीसी के हितों के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके विपरीत ओबीसी को पीछे धकेलने का काम किया गया है। न्याययोद्धा राहुल गांधी ने ओबीसी की जितनी जनसंख्या उतनी भागीदारी का मुद्दा कई बार उठाया है। सरकार को जातीय जनगणना करवाकर ओबीसी की जनसंख्या के अनुसार समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन के हितों के लेकर प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की आवाज प्रमुखता व मजबूती से उठाती रहेगी। ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक चंद्रप्रकाश व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने पिछड़े वर्गों के हितों के लिए कई मांगें भी रखीं। गजटिड क्लास में नौकरियों का आरक्षण हरियाणा में 15 प्रतिशत है। इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाए। पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन करने वाले अभ्यर्थियों की मांगों को तुरंत प्रभाव से स्वीकार किया जाए। ओबीसी समाज के लिए आरक्षित सैकड़ों खाली बैकलॉग पदों को भरकर युवाओं को आगे बढऩे का मौका दिया जाए। एचकेआरएन में आरक्षण नीति को पूरी तरह लागू किया जाए और ओबीसी के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए समुचित नि:शुल्क सुविधाएं दी जाएं। ओबीसी समाज के लिए क्रीमीलेयर की आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 16 लाख रुपये प्रतिवर्ष की जानी चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर कामगारों के लिए कामगार क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जानी चाहिए। केश कला बोर्ड व माटी कला बोर्ड की तरह अति पिछड़ा वर्ग समाज की अन्य जातियों के कामगारों के लिए भी ऐसे ही बोर्ड का गठन किया जाए। ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में ओबीसी के आरक्षण को बढ़ाया जाए। स्वरोजगार के विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज सहित जिला पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

MORE NEWS

चलती स्कूली वैन से रेवड़ी की तरह गिरे बच्चे !
गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था।स्कूल वाहनों की समय पर रखें मेंटेनेंस...
बेंगलुरु।।

चलती स्कूली वैन से रेवड़ी की तरह गिरे बच्चे ! गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था।स्कूल वाहनों की समय पर रखें मेंटेनेंस... बेंगलुरु।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

चरखी दादरी के हिंडोल गांव की बताई गई है लाठियों से हमले की बेखोफ घटना...
Cctv में हुई कैद घटना !

चरखी दादरी के हिंडोल गांव की बताई गई है लाठियों से हमले की बेखोफ घटना... Cctv में हुई कैद घटना !

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026

भिवानी में भडक़ा आक्रोश, पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी
65 वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे गरीब परिवारों को उजाडऩे का प्रयास निंदनीय, निकाला मौन जुलूस
पीडि़तों के पक्ष में आए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन

भिवानी, 28 जून : स्थानीय दिनोद गेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार के सामने पिछले 65 वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहे 6 गरीब परिवारों को जबरन उजाडऩे के प्रयासों के खिलाफ शहर में भारी रोष व्याप्त है। पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों का धरना रविवार को 9वें दिन भी दिनोद गेट पर जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कर दिया कि जब तक इन गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई थमेगी नहीं।
     वही इससे पूर्व शनिवार शाम को पीडि़तों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस दिनोद गेट से शुरू होकर घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट और रोहतक गेट सहित शहर के सभी मुख्य बाजारों से होते हुए वापस दिनोद गेट पर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों का अनुशासित रूप देखने को मिला, जहां शहर के सभी प्रमुख चौकों पर लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाई। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन यादव जूस वाला और मुस्लिम समाज के जिला प्रधान जोरावर अली ने इस पूरी घटनाक्रम पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो गरीब परिवार पिछले 65 वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ दिनोद गेट पर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उन्हें उजाडऩे के लिए तथाकथित नेता पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कुछ रसूखदार नेताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इस गैर-कानूनी कृत्य को अंजाम देने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
      इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन छह गरीब परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें सडक़ पर लाने की इस घिनौनी साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि इस पूरी साजिश में शामिल सभी रसूखदार दोषियों और उनका साथ देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 6 गरीब परिवारों को बिना किसी मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा के उनके स्थान पर सम्मानपूर्वक काम करने दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल भिवानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे हरियाणा प्रदेश में फैलाया जाएगा।
       गौरतलब हेागा कि दिनोद गेट पर चल रहे इस धरने को शहर के हर वर्ग और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
      इस अवसर पर फूल सिंह सैनी, रामचंद्र, शिवजी राम सैनी, संदीप एडवोकेट, मदन जूसवाला, धीरज, सुमित, अमित, जर्नादन, मोनू शर्मा, नवीन, घनश्याम, सतबीर, ओमप्रकाश खरड़वाला, कृष्ण ठेकेदार, विक्की, कृष्ण, मनसु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भिवानी में भडक़ा आक्रोश, पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी 65 वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे गरीब परिवारों को उजाडऩे का प्रयास निंदनीय, निकाला मौन जुलूस पीडि़तों के पक्ष में आए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठन भिवानी, 28 जून : स्थानीय दिनोद गेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार के सामने पिछले 65 वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहे 6 गरीब परिवारों को जबरन उजाडऩे के प्रयासों के खिलाफ शहर में भारी रोष व्याप्त है। पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों का धरना रविवार को 9वें दिन भी दिनोद गेट पर जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कर दिया कि जब तक इन गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई थमेगी नहीं। वही इससे पूर्व शनिवार शाम को पीडि़तों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने मिलकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। यह मौन जुलूस दिनोद गेट से शुरू होकर घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट और रोहतक गेट सहित शहर के सभी मुख्य बाजारों से होते हुए वापस दिनोद गेट पर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों का अनुशासित रूप देखने को मिला, जहां शहर के सभी प्रमुख चौकों पर लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाई। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन यादव जूस वाला और मुस्लिम समाज के जिला प्रधान जोरावर अली ने इस पूरी घटनाक्रम पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो गरीब परिवार पिछले 65 वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ दिनोद गेट पर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उन्हें उजाडऩे के लिए तथाकथित नेता पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कुछ रसूखदार नेताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इस गैर-कानूनी कृत्य को अंजाम देने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन छह गरीब परिवारों का रोजगार छीनकर उन्हें सडक़ पर लाने की इस घिनौनी साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि इस पूरी साजिश में शामिल सभी रसूखदार दोषियों और उनका साथ देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। 6 गरीब परिवारों को बिना किसी मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा के उनके स्थान पर सम्मानपूर्वक काम करने दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल भिवानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे हरियाणा प्रदेश में फैलाया जाएगा। गौरतलब हेागा कि दिनोद गेट पर चल रहे इस धरने को शहर के हर वर्ग और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस अवसर पर फूल सिंह सैनी, रामचंद्र, शिवजी राम सैनी, संदीप एडवोकेट, मदन जूसवाला, धीरज, सुमित, अमित, जर्नादन, मोनू शर्मा, नवीन, घनश्याम, सतबीर, ओमप्रकाश खरड़वाला, कृष्ण ठेकेदार, विक्की, कृष्ण, मनसु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 28, 2026