Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

MORE NEWS

शेखपुरा में शिक्षा विभाग अंतर्गत 4 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का हुआ शिलान्यास और शुभारंभ।

15 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिले के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपने को आज साकार किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों (डिग्री कॉलेजों) के शिलान्यास और शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन महाविद्यालयों के चालू होने से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को उच्च शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उनका भविष्य संवरेगा। इसी क्रम में बेलाव पंचायत में माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने किया शिलान्यास
मुख्य कार्यक्रम शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत में आयोजित किया गया, जहाँ बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे हर घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य यथाशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा, जिससे यहाँ के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनका भविष्य बदलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय एवं बेलाव पंचायत के मुखिया जी द्वारा माननीय मंत्री को अंगवस्त्र (शाल) और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। बेलाव के साथ-साथ जिले के तीन अन्य प्रखंडों में भी उच्च शिक्षा के इन केंद्रों की आधारशिला रखी गई जिसमें घाटकुसुभा प्रखंड के बाऊघाट में बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री ललन महतो की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया। अरियरी प्रखंड के ससवहना पंचायत में शेखपुरा के माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी के द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास संपन्न हुआ। चेवाड़ा में चेयरमैन श्री लट्टु यादव जी के द्वारा इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। जिले के लिए इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद् अध्यक्षा
अपर समाहर्ता,
उप विकास आयुक्त,
अपर समाहर्ता (जांच)
अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता 
जिला शिक्षा पदाधिकारी और महाविद्यालय के प्रिंसपल और शिक्षक 
इनके अलावा जिले के तमाम अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

शेखपुरा में शिक्षा विभाग अंतर्गत 4 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का हुआ शिलान्यास और शुभारंभ। 15 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिले के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपने को आज साकार किया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों (डिग्री कॉलेजों) के शिलान्यास और शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन महाविद्यालयों के चालू होने से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को उच्च शिक्षा मिल सकेगी, जिससे उनका भविष्य संवरेगा। इसी क्रम में बेलाव पंचायत में माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने किया शिलान्यास मुख्य कार्यक्रम शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत में आयोजित किया गया, जहाँ बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे हर घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य यथाशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा, जिससे यहाँ के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनका भविष्य बदलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय एवं बेलाव पंचायत के मुखिया जी द्वारा माननीय मंत्री को अंगवस्त्र (शाल) और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया। बेलाव के साथ-साथ जिले के तीन अन्य प्रखंडों में भी उच्च शिक्षा के इन केंद्रों की आधारशिला रखी गई जिसमें घाटकुसुभा प्रखंड के बाऊघाट में बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री ललन महतो की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया। अरियरी प्रखंड के ससवहना पंचायत में शेखपुरा के माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी के द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास संपन्न हुआ। चेवाड़ा में चेयरमैन श्री लट्टु यादव जी के द्वारा इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया। जिले के लिए इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद् अध्यक्षा अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच) अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी और महाविद्यालय के प्रिंसपल और शिक्षक इनके अलावा जिले के तमाम अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा, अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA) के अंतर्गत जिले के सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा सरकार के निदेश के आलोक में विशेष अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभुकों को दिनांक *13 अगस्त, 2026* तक प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नए राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी, शेखपुरा के निर्देशों के आलोक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड हेतु दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कार्य करते हुए उसकी नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ अविलंब बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों की पहचान, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा समयबद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र परिवार को राशन कार्ड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अभियान की दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करें।

उन्होंने सभी पात्र लाभुकों से अपील की कि वे अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर नए राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कराएं। लाभुक स्वयं भी *Smart PDS Portal* के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है—

* जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां।
* परिवार के मुखिया का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
* बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति।
* परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति।
* आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर।
* सक्रिय ई-मेल आईडी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले के सभी पात्र परिवारों से विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जा सके।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा, अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA) के अंतर्गत जिले के सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा सरकार के निदेश के आलोक में विशेष अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभुकों को दिनांक *13 अगस्त, 2026* तक प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नए राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी, शेखपुरा के निर्देशों के आलोक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड हेतु दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कार्य करते हुए उसकी नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं के साथ अविलंब बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों की पहचान, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा समयबद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र परिवार को राशन कार्ड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा अभियान की दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करें। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों से अपील की कि वे अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर नए राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कराएं। लाभुक स्वयं भी *Smart PDS Portal* के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है— * जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां। * परिवार के मुखिया का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो। * बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति। * परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति। * आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर। * सक्रिय ई-मेल आईडी। अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले के सभी पात्र परिवारों से विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाली खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जा सके।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026

चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा
शेखपुरा। जिले के चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू पहलवान, ADM लखींद्र पासवान एवं जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत हुई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

ईमाम गजाली ने इस उपलब्धि के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,जमुई सांसद अरुण भारती तथा जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है और यह महाविद्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू पहलवान ने कहा कि महाविद्यालय का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे चेवाड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने महाविद्यालय के शुभारंभ को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा शेखपुरा। जिले के चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू पहलवान, ADM लखींद्र पासवान एवं जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चेवाड़ा प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत हुई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। ईमाम गजाली ने इस उपलब्धि के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,जमुई सांसद अरुण भारती तथा जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है और यह महाविद्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू पहलवान ने कहा कि महाविद्यालय का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे चेवाड़ा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने महाविद्यालय के शुभारंभ को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026

राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ 
विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शुभारंभ किया।
विधायक रणधीर कुमार सोनी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया 

#राजकीय #डिग्री #महाविद्यालय  #शुभारंभ #educationfirst #StudentRights #facebookvideo 
 #ससबहना #अरियरी #शेखपुरा

राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ विधायक रणधीर कुमार सोनी ने शुभारंभ किया। विधायक रणधीर कुमार सोनी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया #राजकीय #डिग्री #महाविद्यालय #शुभारंभ #educationfirst #StudentRights #facebookvideo #ससबहना #अरियरी #शेखपुरा

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026

बरबीघा में अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से हटाए गए फल-सब्जी विक्रेता और ठेले, वसूला गया जुर्माना।

आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को 
शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन शेखपुरा ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के कड़े निर्देशानुसार, अनुमंडल पदाधिकारी  महोदया के नेतृत्व में बरबीघा मुख्य सड़क और बाजारों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फल विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओं, गुमटियों, ठेलों और खड़े होने वाले टोटो (ई-रिक्शा) को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने केवल दुकानों को ही नहीं हटाया, बल्कि सड़क और नालियों के ऊपर अवैध रूप से बढ़ाए गए पक्के निर्माण, लोहे व लकड़ी की सीढ़ियों और टीन के करकट (शेड) को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यातायात को सुगम बनाने और राहगीरों की परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन ने ऑन-द-स्पॉट जुर्माना (पैनल्टी) भी वसूला। और लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि "सड़कें आम जनता के चलने के लिए हैं, न कि व्यापार सजाने के लिए। शहर की सूरत बिगाड़ने और ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।"
इस बड़े अभियान को शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी मौजूद रहे जिनमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा नगर परिषद, थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना
नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं सक्रिय कर्मी आदि उपस्थित थें। 
प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद सड़कों पर आवागमन काफी हद तक सुगम हो गया है।

बरबीघा में अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा सड़क किनारे से हटाए गए फल-सब्जी विक्रेता और ठेले, वसूला गया जुर्माना। आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में जिला प्रशासन शेखपुरा ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के कड़े निर्देशानुसार, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में बरबीघा मुख्य सड़क और बाजारों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फल विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओं, गुमटियों, ठेलों और खड़े होने वाले टोटो (ई-रिक्शा) को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने केवल दुकानों को ही नहीं हटाया, बल्कि सड़क और नालियों के ऊपर अवैध रूप से बढ़ाए गए पक्के निर्माण, लोहे व लकड़ी की सीढ़ियों और टीन के करकट (शेड) को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यातायात को सुगम बनाने और राहगीरों की परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन ने ऑन-द-स्पॉट जुर्माना (पैनल्टी) भी वसूला। और लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि "सड़कें आम जनता के चलने के लिए हैं, न कि व्यापार सजाने के लिए। शहर की सूरत बिगाड़ने और ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।" इस बड़े अभियान को शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी मौजूद रहे जिनमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा नगर परिषद, थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं सक्रिय कर्मी आदि उपस्थित थें। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद सड़कों पर आवागमन काफी हद तक सुगम हो गया है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026