देहरादून: आशारोड़ी चेक पोस्ट और मोहब्बेवाला में फिर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटा.....
देहरादून: राजधानी देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट और मोहब्बेवाला मार्ग पर लगातार सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। आज सुबह हुए हादसे के बाद इसी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीखे ढलान और ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कुछ ही घंटों के अंतराल में लगातार दो ट्रक हादसे होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।
लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के कारण मोहब्बेवाला–आशारोड़ी मार्ग एक बार फिर “एक्सीडेंट ज़ोन” साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस ढलान वाले हिस्से पर भारी वाहनों की गति सीमा सख्ती से नियंत्रित करने और स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।