भितरवार: पलाइछा के पास मोटरसाइकिल और चार पहिया गाड़ी की टक्कर में युवक घायल
भितरवार नरवर मुख्य सड़क मार्ग स्थित पलाइछा के पास हुई सड़क दुर्घटना। पलाइछा के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गोलू पुत्र दामोदर बाथम निवासी पलाइछा हुआ घायल। ग्रामीणों ने दी डायल 112 को सूचना। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायल को पहुंचाया गया सामुदायिक अस्पताल भितरवार। जहां घायल का किया गया प्राथमिक उपचार।