गोरखपुर: गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दानपात्र चोरी, CCTV की मदद से आरोपी गिरफ्तार, ₹1,750 बरामद
तिवारीपुर क्षेत्र के मोहनलालपुर में दुर्गा पंडाल से दानपात्र चोरी होने का अजीब मामला सामने आया है।पंडाल में रखे दानपात्र के गायब होने पर जब समिति के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले,तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई।खास बात यह है कि शातिर चोर ने एक सीसीटीवी कैमरे को तो क्षतिग्रस्त कर दिया था,लेकिन दूसरे कैमरे की नजर से वह बच नहीं सका।और उसकी पहचान हो गई।