बानो: लचरागढ़ में कलशयात्रा के साथ श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, समापन 20 नवंबर को
Bano, Simdega | Nov 18, 2026 लचरागढ़ में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य कलशयात्रा के साथ बुधवार को शुरू हुआ। नंदकिशोर अग्रवाल परिवार ने अपने स्वर्गीय पिता राम सहाय अग्रवाल व माता रामदुलारी देवी की पुण्य स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया है। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक, बाजार टांड़, पंचायत भवन होते हुए देवनदी पहुंची, जहां कलश म