मुंगेर में पिछले एक महीने से लापता स्नेहा कुमारी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के पास तकनीकी सबूत होने और एक तथाकथित प्रेमी की गिरफ्तारी के बावजूद सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है— आखिर स्नेहा कहाँ है? क्या वह ज़िंदा है या उसके साथ कोई अनहोनी हो चुकी है? परिजन जिला प्रशासन और पुलिस से सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं— स्नेहा को खोजकर सच सामने लाया जाए।