शाहबाद: उमरिया कैथानी में महिला ने कीटनाशक दवा पी, अस्पताल में भर्ती
पति से विवाद हो जाने की वजह से महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गुरुवार को उमरिया कैथानी निवासी रिंकी पत्नी वेदराम का उसके पति से किसी बात को लेकर गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ने पर वेदराम ने पिटाई कर दी तो पत्नी ने कीटनाशक दवा पी ली।