शाहबाद: उधरनपुर रामलीला में रावण वध लीला का मंचन हुआ, धू-धू कर जलाया गया रावण का पुतला
बुधवार की रात्रि 11:30 बजे नगर के उधरनपुर में रावण दहन की लीला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र होकर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के साक्षी बने। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे मेल मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञपित में सूचना दी गई।