शाहबाद: उधरनपुर में प्रभारी निरीक्षक ने चलाया वाहनों का चेकिंग अभियान
शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बुधवार को रात 8:00 बजे उधरनपुर मोहल्ले में हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने बाइक पर सवार युवकों की तलाशी ली और वाहनों के कागज चेक करे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटा।