शाहबाद: दिलेर गंज के नाले में पड़े शराबी को सिपाहियों ने निकाला, नहलाकर पता पूछकर उसके घर भिजवाया
दिलेर गंज स्थित नाले में एक शराबी काफी देर से बेसुध पड़ा था। उधर से गुजर रहे जामा मस्जिद चौकी के सिपाही मलखान सिंह और अमरजीत ने उसे उठाया और पास के ही एक घर से पानी मंगा कर उसे पूरी तरह से पानी डालकर साफ किया। नशे में धुत युवक पानी पड़ने से ठंड लग रही है कहकर चिल्ला रहा था। शराबी को नहलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।