Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
sharmaspn950
Mukesh Saxena Bharat Gautam Devender Tiwari Abhishek Sharma Aditya Trivedi @ अमेरिका
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
शाहजहांपुर फिर एक कबाडिया की हो गई मौत देखीये क्या है रिपोर्ट
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 15, 2026
👉#तिरंगे के रंग में रंगा पुवायां, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा पुवायां, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत शाहजहांपुर। पुवायां नगर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और जन-उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी। हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज और हवा में गूंजते ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। युवाओं और बुजुर्गों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और महान संकल्पों का सर्वोपरि प्रतीक है। उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र के प्रति नागरिकों के प्रेम और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व स्तर पर बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया। सांसद ने सफल आयोजन और स्वागत के लिए क्षेत्र की जनता, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।यात्रा में पूर्व विधायक शकुंतला देवी, चेयरमैन पुवायां संजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, जिला मंत्री विपिन शुक्ला, प्रशांत पटेल, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पति सुरजन लाल, अजितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पुवायां राजेश राजपूत, देवेंद्र अवस्थी, दिनेश अवस्थी, मुनेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, सर्वेश शर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र लील, जयप्रकाश पांडे, नौशाद खां, सुरेश वर्मा, अनुज मिश्रा, प्रखर मिश्रा, अविनाश शर्मा, बृजेंद्र प्रजापति, दीपू गुप्ता आदि मौजूद रहे। Vinayak Agarwal पुवायां खबर
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 14, 2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 शाहजहांपुर के प्रमुख समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 15 अगस्त को आयोजित बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की अपील की। आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाएं। 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 Sanjay Gupta- Pipe wale
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 14, 2026
👉#स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांतिकारियों को नमन, सहयोग संस्था ने किया पौधारोपण ==मिशन स्कूल पहुंचकर क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य लगभग पूरा #शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग ने एबी रिच इंटर कॉलेज पहुंचकर महान क्रांतिकारियों को नमन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया।इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मिशन स्कूल के उस ऐतिहासिक कमरे में बैठकर महान क्रांतिकारियों को याद किया, जहां वे देश को आजाद कराने की योजनाएं बनाया करते थे। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। अब सभी की जिम्मेदारी है कि हिंदुस्तान पूरे संसार का मार्गदर्शन करे।संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता और महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने कहा कि मिशन स्कूल की बेहतर ढंग से मरम्मत की आवश्यकता है, क्योंकि यहां क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण यादें जुड़ी हैं। पौधारोपण प्रभारी डॉ. पुनीत मनीषी व संगीता गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जो अब लगभग पूरा होने की ओर है।कार्यक्रम में जिला प्रभारी विकास सक्सेना, शालू यादव, नुजहत अंजुम, ममता यादव, सुमन गुप्ता, अमरदीप खालसा, शिवम वर्मा, मो. नाजिम, अनवर भाई, मनजीत, सवाब सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सहयोग संस्था शाहजहाँपुर
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 14, 2026