👉#तिरंगे के रंग में रंगा पुवायां, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब
भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा पुवायां, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत
शाहजहांपुर। पुवायां नगर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और जन-उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी। हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज और हवा में गूंजते ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। युवाओं और बुजुर्गों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और महान संकल्पों का सर्वोपरि प्रतीक है। उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र के प्रति नागरिकों के प्रेम और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व स्तर पर बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया। सांसद ने सफल आयोजन और स्वागत के लिए क्षेत्र की जनता, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।यात्रा में पूर्व विधायक शकुंतला देवी, चेयरमैन पुवायां संजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनायक अग्रवाल, जिला मंत्री विपिन शुक्ला, प्रशांत पटेल, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पति सुरजन लाल, अजितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पुवायां राजेश राजपूत, देवेंद्र अवस्थी, दिनेश अवस्थी, मुनेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, सर्वेश शर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र लील, जयप्रकाश पांडे, नौशाद खां, सुरेश वर्मा, अनुज मिश्रा, प्रखर मिश्रा, अविनाश शर्मा, बृजेंद्र प्रजापति, दीपू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Vinayak Agarwal पुवायां खबर