लातेहार: उपायुक्त ने कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे जिला कंट्रोल रूम एवं अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।