🚨 तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक बस हादसा, 3 लोगों की मौत
तीसा: तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह चालुज मोड़ के समीप बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में फिलहाल तीन लोगों की मृत्यु होने का समाचार है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। हादसा किस कारण हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बस में सवार यात्रियों की संख्या और अन्य जानकारी का अभी इंतजार है।
🙏 इस दुखद हादसे में मृतकों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
⚠️ हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा करें।
#तीसा #चंबा #बैरागढ़ #सड़कहादसा #हिमाचलप्रदेश #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Aug 8, 2026