गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने बाजीतपुर से वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Gurua, Gaya | Mar 23, 2025 गुरुआ थाना पुलिस ने बाजितपुर गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति अजय पासवान पर पहले से ही वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक बजे जेल भेज दिया।