रसड़ा: नगरा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, 3200 रुपये नगद भी बरामद
Rasra, Ballia | Apr 1, 2026 नगरा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, 32 सौ रुपये भी नगद बरामद, बलिया: नगरा थाना पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटनाओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 32 सौ रुपये भी नगद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीम ने ताड़ीबड़ागांव चट्टी के पास से दोनों को पकड़ा।